आँखे हमारे शरीर की सबसे बहुमूल्य अंग है , आँखों की वज़ह से हम अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर पाते है, आँखे अनमोल और वेश क़ीमती हैं ,
इसी विचार से प्रेरित दुनिया भर के नेत्र विषेशज्ञ, अपने मरीजों को आँखों का विशेष ख्याल रखने की सलाह पर ज़ोर देते है, अथवा हर वर्ष मई का महीने को स्वस्थ दृष्टि माह जारूकता अभियान से लोगों मे आँखों के स्वास्थ से जुड़ी जानकारियों से उनको जागरूक कराने के लक्ष्य रखते हैं , जिसमें नेत्र चिकित्सक अपने मरीजों से व आमजन को अच्छी खुराख़ , व्यायाम , और साल मे कम से कम एक बार नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह देते है , ताकि वक़्त रहते किसी नेत्र विकार पर सही समय पर उपचार व रोकधाम संभव हो , ज्यादातर मरीजों मे पाया गया है वे समय पर अपनी आँखों का इलाज नहीं करवाते , उपचार गम्भीर होने तक टालते रहते है , जिसके कारणवश आँख की बीमारी की स्थिति गम्भीर या ला इलाज हो जाती है |
इसी सन्देश के माध्यम से अमृतसर आई क्लिनिक के नेत्र विषेशज्ञ डा देवेश शर्मा, आमजन को अपनी आँखों के प्रति थोड़ा और सजग होने के लिए आग्रह करते है, विशेष रूप से 40 व उससे अधिक आयु वाले व्यक्ति, या वे जिन्हे उच्च रक्त चाप , या मधुमेह जैसी बीमारियां पहले से है , ऐसे व्यक्ति को नेत्र रोग जैसे ग्लूकोमा , व आँखों के पर्दे की बीमारियां सामान्य से अधिक होने की सम्भावनाये होती है , अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी नेत्र रोग चिकित्सक से सलाह लें और आँखों के स्वास्थ के प्रति अधिक सजग हो जायें |
