दिनांक : 08 अप्रैल 2026, आई.एस.बी.टी, देहरादून
श्री द्वारिका दत्त शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट अवं अमृतसर आई क्लिनिक के सौजन्य से आज़ाद कॉलोनी , आई एस बी टी के निवासियों के लिए एक विशेष नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे हर वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जहाँ उनकी आंखों की विस्तृत जाँच हुई , व जरुरतमंदो को निःशुल्क दवाइयाँ दी गई| काला मोतिया और मोतियाबिंद जैसी नेत्र रोगों व उनके उपचार के बारे में आम जन को जागरूक किया गया |
अमृतसर आई क्लिनिक की आउटरीच टीम के अनुभवी डॉ. एन एस जंगपांगी के नेतृत्व टीम ने शिविर में आए 120 से अधिक लोगों की आँखों की जांच की, जिनमें से कई क्षेत्र वासियों को आँख के पर्दे की शिकायत, मोतियाबिंद जैसी बीमारियां जाँच में आई, जिसका उपचार ई.सी रोड स्थित अमृतसर आई क्लिनिक में विश्व स्तरीय तकनीक से इलाज किया जाएगा |
श्री द्वारिका दत्त चैरिटेबल ट्रस्ट वंचितों और असहाय मरीजों की मदद करने के अपने मिशन पर नियमित रूप से उत्तराखंड के शहरों और दूरदराज के इलाकों में जागरूकता एवं जाँच शिविर का आयोजन नियमित रूप से करते रहते हैं ।
इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर: 9997109511 या ईमेल करें amritsaryeclinic@gmail.com
